Dr Wishal Kumar
डॉ विशाल कुमार एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञ प्राप्त एक सुप्रसिद्ध चिकित्सा पेशेवर हैं, जिनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि मजबूत है और स्वास्थ्य क्षेत्र में वर्षों का अनुभव हैl डॉ विशाल ने व्यापक स्तर पर समाज सेवा के उद्देश्य से राजनीति में आने का फैसला लिया, एक चिकित्सक से एक सक्रिय भाजपा नेता तक का उनका सफर जन सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है


गोपालगंज विकास के लिए सबसे जरुरी है किसी भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शिक्षित करना, मेरा मानना है की प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होने का पूरा अधिकार है। शिक्षा से समाज में अपराध कम होता है और प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होता है
मेरा मानना है कि गोपालगंज विधानसभा से जुड़े ग्रामीण इलाकों में, कैंप लगाकर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना
समय-समय पर कैंप लगाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पठन पाठन संबंधी सामग्री वितरित करना
मेरा प्रयास है कि आने वाले समय में ग्रामीण स्तर पर भी डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे तकनीक का सही इस्तेमाल कर सके
बहुत जल्द गोपालगंज विधानसभा से जुड़े ग्रामीण अंचल में शिक्षकों की मदद से मासिक सेमिनार आयोजित करके लोगों को शिक्षा के प्रति जागृत किया जाएगा
ब्लॉक स्तर पर कॉम्पिटेटिव परीक्षा जैसे NEET IIT SSC CGL जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संस्थान की स्थापना करना
गोपालगंज जिले में छात्राओं को कम से कम स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण करने के लिए कैंप लगाकर उनको जागरूक करने का काम
डॉक्टर विशाल निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने वाले एक सच्चे समाजसेवी हैं। मानवता के प्रति उनका समर्पण उन्हें समाज के युवाओं का प्रेरणास्रोत बनाता है ,उनके कार्यों ने समाज में नई चेतना और सकारात्मक परिवर्तन लाया है।